- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता, जशन का माहौल
-
स्वतंत्र देव सिंह पांचवे अध्यक्ष, जिन्होंने 3 साल कार्यकाल किया पूरा
- Published by- @MrAnshulGaurav
- Saturday, July 16, 2022
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खूब जशन मनाया। सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
पार्टी कार्यालय में खुशियां मनाई गईं। बड़े राजनैतिक उतार चढ़ाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद रहते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने जल शक्ति विभाग के मंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/07/968.jpg)
स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के 13वें प्रदेश अध्यक्ष है। पहले प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी 4 साल, कल्याण सिंह 6 साल, कलराज मिश्र 6 साल और केसरीनाथ त्रिपाठी 3 साल 47 दिन अध्यक्ष रहे। स्वतंत्र देव सिंह पांचवे अध्यक्ष है जिन्होंने 3 साल कार्यकाल पूरा किया है। बिना किसी राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मे स्वतंत्रदेव अपने परिवार में पहले व्यक्ति हैं जो आरएसएस से जुड़कर वर्तमान में बीजेपी जैसी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी का कद यूपी में बढ़ाने और पार्टी को मजबूत बनाने में स्वतंत्र देव सिंह की बड़ी भूमिका रही है। यही काराण भी है कि योगी सरकार में बुन्देलखण्ड क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने का उनको मौका मिला और योगी सरकार में उन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया। बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव से लेकर विधान सभा चुनाव में पीएम मोदी की जितनी भी रैली हुयी है उसे सफल बनाने में स्वतंत्रदेव का बहुत बडा हाथ माना जाता है।
युवाओं को पार्टी से जोड़ने, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहने और पार्टी कार्यकर्ताओं को नई-नई जिम्मेदारी देकर उनमें ऊर्जा का प्रवाह कर पार्टी को मजबूती प्रदान में बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी इसी शैली ने उनको लोकप्रियता प्रदान की।