Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद कई बार संशोधन के पश्चात भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया जो आज के दिन 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया, उसी दिन देश को अपना अस्तित्व प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है।

इस मौके पर टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, वरिष्ठ नेता (पूर्व उपाध्यक्ष) वसीम हैदर, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, एए आरिफ, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, अफसर अली, सौरभ मिश्रा, अर्पित राय, अमृतांशु राय, मनोहर मौर्य, आदि रालोद नेता उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...