Breaking News

निर्भया को दोषियों को फंसी की सजा मिलने पर बॉलीवुड के इस एक्टर ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड सेलेब्स निर्भया को दोषियों को फांसी मिलने से खुश हैं। सभी ने ट्वीट कर इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। ऋषि कपूर ने इस मामले पर लिखा, निर्भया को मिला न्याय। जैसी करनी वैसी भरनी। इसे ना केवल भारत में बल्कि दुनिया में उदाहरण की तरह सेट करें। रेप की सजा मौत। आपको महिलाओं की इज्जत करनी पड़ेगी। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जिन्होंने इसमें देरी करवाई। जय हिंद।

जेल के बाहर इकट्ठा हुई भीड़ ने आखिरकार दोषियों को फांसी दिए जाने के निश्चित समय पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया और ‘निर्भया जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

निर्भया के गुनहगारों की फांसी के बाद निर्भया के पिता ने कहा कि उन्हें इस घड़ी के लिए सात साल से इंतजार था। उन्होंने इस फैसला पर खुशी जताते हुए कहा कि आज हमारे लिए ही नहीं देश के लिए भी बड़ा दिन है। निर्भया के पिता ने आगे कहा कि आज महिलाओं के न्याय का दिन है। निर्भया आज खुश होगी। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के लिए ऐसी गाइडलाईन बने कि किसी पीड़ित परिवार को इतना लंबा संघर्ष न करना पड़े।

 

About Aditya Jaiswal

Check Also

एआर रहमान के कायल हैं इम्तियाज, बोले- सफलता और असफलता दोनों में कैसे रहना चाहिए ये कोई उनसे सीखे

निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘अमर ...