कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद लोगों की डिमांड पर दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत दिखाया जाने लगा। इसके बाद अब लोगों ने अपने पसंदीदा सीरियल शक्तिमान की मांग भी शुरू कर दी।
दूरदर्शन ने हाल ही में इस बात की घोषणा की गई है कि दूरदर्शन पर शक्तिमान भी रीटेलिकास्ट किया जाएगा। ANI के मुताबिक दूरदर्शन पर शक्तिमान दिखाने की तैयारी पूरी कर दी गई है। मुकेश खन्ना का ये सुपरहिट शो कुछ हि समय में एक बार फिर से प्रशंसकों के लिए टेलिकास्ट होने जा रहा है।
ये शो अप्रैल से दोपहर 1 बजे दिखाया जाएगा। खुशी की बात ये है कि बच्चों का ये चहेता शो हर रोज दिखाया जाएगा और इसके लिए उन्हें एक हफ्ते का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि शक्तिमान को देशभर में जितनी पॉपुलैरिटी मिली शायद ही किसी शो को मिली हो।
इसके अलावा दूरदर्शन, लोकसभा और राज्यसभा चैनल पर चाणक्य, श्रीमान श्रीमती, ब्योमकेश बक्शी और सर्कस सीरियल का टेलीकास्ट शुरू हुए हैं। इसके अलावा रामायण और महाभारत पहले से ही टीवी पर रीटेलिकास्ट किए जा रहे हैं जिसे घर के सभी सदसाय एक साथ बैठ कर देख भी रहे हैं।