Breaking News

कोरोना संकट के बीच फ्रांस में कालाबाजारी, फेस मास्क की सबसे बड़ी खेप जब्त

फ्रांसीसी पुलिस ने कोरोनोवायरस महामारी की तबाही के बीच काला बाजार के लिए रखे 140,000 फेस मास्क जब्त किए हैं। महामारी शुरू होने के बाद से यह अवैध बिक्री के लिये जुटाये गये फेस मास्क की यह सबसे बड़ी खेप जब्त की गई है।

फ्रांस सरकार ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में लगे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मास्क उपलब्धता में प्राथमिकता देने के लिए सुरक्षात्मक मास्क की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि दो व्यक्तियों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे पेरिस के उत्तर में सेंट-डेनिस में इन फेस मास्क को उतार रहे थे।

गिरफ्तार लोगों में से एक ने कहा कि वह एक व्यापारी है और उसने नीदरलैंड में 80,000 यूरो (87,000 डॉलर) में ये फेस मास्क खरीदे थे। जिनमें 5,000 उच्च सुरक्षा एफएफपी2 मास्क भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार एक बड़े लाभ पर निर्माण श्रमिकों को ये मास्क बेचे जाने वाले थे। मार्च में चीन के बने 32,500 मास्क पेरिस के पास एक गोदाम से जब्त किए गए थे। पेरिस क्षेत्र में ही 28,800 और मास्क एक चीनी थोक विक्रेता की दुकान में पाये गए थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

चीन के राष्ट्रपति शी आज पहुंच सकते हैं फ्रांस, मैक्रों ने आर्थिक संबंधों में बदलाव लाने का किया आह्वान

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही फ्रांस की यात्रा पर जा सकते हैं। इस ...