Breaking News

MP रमापति राम त्रिपाठी की पहल पर परदेश में मिला उपचार, परिजनों ने जताया आभार

देवरिया लोकसभा के अंतर्गत बेलवनिया बरियारपुर निवासी अमरजीत कुशवाहा सऊदी अरब के दुबई शहर के बुर्ज अल खलीफा में विगत एक महीने से करोना से पीड़ित थे, उन्हें कोई इलाज नहीं मिल पा रहा था।

इस बात की जानकारी होने पर उनके परिवार के लोगों ने देवरिया सांसद माननीय रमापति राम त्रिपाठी से संपर्क किया। जिसपर तुरंत संज्ञान लेते हुए सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने विदेश मंत्री से बात कर अमरजीत कुशवाहा को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। जिससे उनका इलाज शुरू हो गया। अमरजीत के परिजनों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए अमरजीत के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

इंडस्ट्री और स्वरोजगार के लिए स्किल आवश्यक- प्रो संत शरण मिश्र

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएम उषा के साफ्ट कंपोनेंट के अन्तर्गत आईईटी ...