Breaking News

गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

लखनऊ। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल, विनीत खंड, गोमती नगर में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित कार्यपालिका की बैठक में मीडिया कर्मियों व महिला करोना योद्धाओं को कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक के कर कमलों द्वारा अंग वस्त्र, हैंड सैनिटाइजर, मास्क व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी सहित सभी समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यपालिका, प्रबंध व सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बैठक में सभी सम्मानित जनों व उपस्थित महानुभावों को एक-एक पौधा, मास्क व सैनिटाइजर भी प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि लॉक डाउन के पहले दिन से महासमिति द्वारा गरीबों व जरूरतमंद लोगों को जनप्रतिनिधियों व नगर निगम से प्राप्त खाद्य सामग्री, बिस्कुट, मास्क, ग्लब्स आदि वितरित किया जा रहा है। महासमिति ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए पूर्व में गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन, पुलिसकर्मी व नगर निगम के कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों व हॉकर आदि को भी सम्मानित किया गया। वहीं महासमिति के वार्षिकोत्सव के दौरान आज मीडिया कर्मियों व महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष प्रो. बीएन सिंह व महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व श्रीमती पाठक को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर उनको भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जो बड़े-बड़े देश आकाश से लेकर पाताल तक भेदने की क्षमता का दंभ भर रहे थे वो इस महामारी काल में पूरी तरह से धराशायी हो गए। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरगामी सोच का परिणाम रहा कि समय पर लॉक डाउन लगाकर और उसका सख्ती के साथ पालन करवाकर विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में हमने अपने भाइयों-बहनों को नहीं खोया। जिन लोगों को हमने इस महामारीके हमेशा के लिए खो दिया है ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें। उन्होंने कहा, कोरोना से अधिक मौतें ना होने के पीछे काफी हद तक हमारा खानपान भी उपयोगी साबित हुआ। उन्होंने कहा कि अब जबकि लॉक डाउन हटा दिया गया है ऐसे में हमें और अधिक सावधानी बरतते हुए सभी नियमों का पालन करना चाहिए। क्योंकि “दो गज की दूरी, है बहुत जरूरी”

महासमिति के अध्यक्ष प्रो. बीएन सिंह ने कहा कि हमें “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया” के ध्येय वाक्य के साथ अपनी महत्वाकांक्षाओं को छोड़कर समाज कार्य हेतु तन-मन-धन से कार्य करना होगा। तभी हम संगठित होकर अपने आस-पास के समाज को स्वच्छ, सुंदर, आकर्षक और सुविधायुक्त बना सकेंगे।

सचिव रूप कुमार शर्मा ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान विभिन्न शहरों व राज्यों से आने वाले श्रमिकों को जिला अधिकारी व नगर निगम के सहयोग से उनके गंतव्य स्थान को भेजने के लिए उनके ई-पास बनवाकर प्रदेश व प्रदेश के बाहर भेजने की व्यवस्था की गयी। कार्यपालिका की बैठक के बाद एक छः सूत्रीय मांगपत्र रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को जन समस्याओं के निवारण हेतु प्रेषित किया।

महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि इस कोरोना महामारी के दौरान महासमिति से जुड़ी महिला शक्ति ने समाज सेवा में अपना विशेष योगदान दिया। महासमिति ने हर जरूरतमंद की मदद करने के उद्देश्य से एक स्वयं सहायता समूह का भी गठन किया गया है। जो प्रतिदिन दो सौ जरूरतमंद परिवारों को राशन पहुंचाने के साथ ही बेसहारा व असहाय लोगों की सहायता भी करेगा।

बैठक में राजकुमार पाल, राम सुमेर पाल,बी. एल. तिवारी, राकेश त्यागी, रूप कुमार शर्मा, आलोक मिश्र, पी.आर. पांडेय, डॉ. भरत राज सिंह, डॉ. आर.सी. मिश्र, विनोद तिवारी, शिवम अग्रवाल, धर्मेंद्र सोनी, जितेंद्र पांडे, बी.पी. सिंह, विक्रम सिंह सहित वार्ड प्रभारी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महासमिति के अध्यक्ष प्रो. बीएन सिंह ने उपस्थित सभी महानुभावों व भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल प्रबंधन के प्रति धन्यवाद प्रेषित कर सभी का आभार जताया।

महिलाएं हुई सम्मानित: नंदिनी मिश्रा, प्रतिभा शाही, चित्रा सक्सेना, नीलम मिश्रा, अमिता श्रीवास्तव, अंजली उपाध्याय, अर्चना अग्रवाल, हेमा गुप्ता, अर्चना शुक्ला, निशा मिश्रा, निर्मला सिंह, कुसुम वर्मा

मीडिया कर्मी हुए सम्मानित: पल्लव शर्मा (हिंदुस्तान), संतोष सिंह (राष्ट्रीय सहारा), अनुपम चौहान (समर सलिल), अजय श्रीवास्तव (दैनिक जागरण), शैलेश अरोड़ा (एवीपी न्यूज़), अखिल पांडेय, योगेश पांडेय, धीरज त्रिपाठी (ईटीवी)

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में टीबी मुक्त भारत कैंपेन का सघन प्रशिक्षण

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में राष्ट्रीय टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम-एनटीईपी के ...