Breaking News

पति, ससुर और सास को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला नगदी-जेवर लेकर फरार

फ़िरोज़ाबाद। घटना नगला खंगर इलाके के नगला महाराम की है। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित लोगों को शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की जानकारी इलाका पुलिस को दे दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक नगला खंगर के नगला महाराम निवासी अजीत उनके पिता विजय और मां सुनीता को बेहोशी की हालत में शिकोहाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने पर इन्होंने बताया कि अजीत की पत्नी नेमा ने रात में सभी को कोई विषाक्त पदार्थ खिला दिया था।

परिजन जब अचेत हो गए तो नेमा घर में रखा जेवर और नगदी लेकर अपने बालक के साथ घर से गायब थी। नेमा कहाँ गयी इसके बारे में कोई जानकारी नही हो सकी है मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गयी है। क्या क्या समान और कितनी धनराशि महिला अपने साथ ले गयी है परिजन इसका पता लगा रहे है।

इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि महिला के बारे में जानकारी की जा रही है। साथ ही सख्त कार्यवाही भी की जाएगी अजीत की शादी करीब नौ साल पहले मैनपुरी जनपद के थाना बरनाहल के गांव गोकुलपुर निवासी श्याम बरन की बेटी नेमा से हुयी थी। नेमा के मायके पक्ष को भी जानकारी दे दी गयी है।

रिपोर्ट-अरविंद शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...