Breaking News

पूरा देश आपदाकाल में मोदी के साथ खड़ा है, विपक्ष को दोहरी राजनीति से फ़ुरसत नहीं : शैलेश कुमार

प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पखवारा समारोह के क्रम में प्रतापगढ़ अल्पसंख्यक प्रभाग के जिलाध्यक्ष अर्श मोहम्मद सिद्दीकी द्वारा प्रतापगढ़ लालगंज की धरती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसकी शुरुआत राजकुमारी रत्ना सिंह और प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने वृक्षारोपण करते हुए की।

राजकुमारी रत्ना सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ को बाबा घुइसरनाथ की स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। और केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया गया। मंच का संचालन जिला महामंत्री बृजेन्द्र पाण्डेय ने किया और स्वागत भाषण पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश गिरी ने अपनी वाणी से मंच और आए हुए अतिथियों को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता के.के.सिंह “कृष्णा” समेत प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान की महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष रमा श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी, युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश वाजपेयी, कला-साहित्य, धर्म अध्यात्म प्रदेश अध्यक्ष रामू स्वामी, योगा-खेलकूद प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष आनंद मणि जुगरान, रायबरेली जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह, प्रतापगढ़ नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक वदूद अहमद, मोहम्मद अबरार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...