Breaking News

वीरेन्द्र उपाध्याय ने पकड़ा रालोद का साथ

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र की उपस्थिति में भारतीय हिन्दु युवा वाहिनी के जिला महामंत्री जौनपुर वीरेन्द्र उपाध्याय ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ किसान मसीहा श्रद्वेय चौ. चरण सिंह की नीतियो तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के विचारों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने दी।

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि आज देश को युवा शक्ति की विशेष आवष्यकता है वर्तमान परिस्थितियों में किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की नीतियां एवं उनकी विचारधारा अधिक प्रासंगिक है। युवा वर्ग ही देश के बिगड़ते हुये हालात में सक्रिय भूमिका अदा करके परिस्थितियों पर काबू पा सकता है। इस अवसर पर बीएल प्रेमी, चन्द्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, इकराम सिंह, आदि लोग भी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...