Breaking News

महापौर ने किया अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन


लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने उप्र राजकीय अभिलेखागार द्वारा आयोजित नारी उत्थान विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें महिला, बालिका सुरक्षा व उनके अधिकारों से संबंधित अभिलेख है। साथ ही उनके सामाजिक विकास के संबंध में विभिन्न अभिलेख जैसे पुत्रियों को संपत्ति में अधिकार बाल विवाह, महिलाओं को नौकरी का अधिकार शिक्षा का अधिकार आदि अभिलेख प्रदर्शित किए गए है।

यह विद्यार्थी तथा समाज के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी है। इस अवसर संस्था की निदेशक डॉ. रूबीना बेग मोहसिन नूरी, अमिताभ पांडेय, अंजनी त्रिपाठी, नीरजा प्रियदर्शी, विजय श्रीवास्तव, .प्रो नीना डेविड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

रामपुर में बड़ी वारदात, सिरफिरे ने चार लोगों पर छुरे से किया हमला, एक की मौत..तीन जख्मी

सैदनगर : अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे पर शनिवार दोपहर बड़ी वारदात हो गई। ...