Breaking News

अखिलेश यादव से मिले पर्यावरण प्रेमी अभिषेक शर्मा और देवेन्द्र यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय में विश्व तिरंगा यात्रा कर चुके अंतर्राष्ट्रीय साइकिल यात्री अभिषेक कुमार शर्मा एवं साइकिल से पर्यावरण संदेश देते देवेन्द्र यादव ने मुलाकात की। दोनों साइकिल यात्रियों को बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने उनके यात्रा वृत्तांत जानकर उनके प्रयासों की सराहना की।

अभिषेक कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव के कामों और विचारों से वे बहुत प्रभावित हैं और उनसे प्रेरणा लेते हुए उन्होंने 10 नवम्बर 2014 को तिर्वा (कन्नौज) से अपनी तिरंगा यात्रा की शुरूआत की थी, जिसका समापन जनवरी 2020 में नई दिल्ली में हुआ। श्री शर्मा ने पूरे भारत के भ्रमण के साथ 40 देशों में भी साइकिल से भ्रमण किया है। इन यात्राओं में वे देश विदेश के 62 लाख लोगों के सम्पर्क में आए। मुम्बई में श्री अमिताभ बच्चन से उनको विशेष स्नेह मिला।

श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में बनी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे शानदार सड़क है। उनका कहना है कि यह अमेरिका के मुकाबले की सबसे अच्छी सड़क है। इसी तरह उन्होंने प्रदेश में साइकिल ट्रैक और रिवरफ्रंट की खूबसूरती की भी सराहना की। अभिषेक ने कहा कि गंदगी दिमाग में होती है। इसे खत्म करें तो पर्यावरण में स्वच्छता अपने आप दिखने लगेगी। हमें स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक बनाना चाहिए। श्री शर्मा अब तक 20 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके है।


साइकिल यात्री देवेन्द्र यादव जिला अलवर, राजस्थान के फौलादपुर गांव के निवासी है। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से हरिद्वार से अपनी यात्रा शुरू की जो इण्डिया गेट, दिल्ली पर समाप्त होगी। योग गुरू बाबा रामदेव ने हरीझण्डी दिखाकर उन्हें विदा किया था। हरिद्वार से चलकर वे हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की यात्रा साइकिल से करेंगे। पूरी यात्रा 5100 किलोमीटर की होगी। प्रतिदिन वे 200 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। देवेन्द्र यादव का दावा है कि वह पर्यावरण बचाने के लिए अब तक एक लाख पेड़ लगा चुके हैं और 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है।

About Samar Saleel

Check Also

बेटे की गिरफ्तारी के बाद सपा विधायक जाहिद बेग ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

भदोही:  बेटे की गिरफ्तारी के बाद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने गुरुवार को सीजेएम ...