Breaking News

रेप-मर्डर के दोषी राम रहीम को हरियाणा सरकार ने गुपचुप तरीके से दी पैरोल

रेप और हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जेल में बंद हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को बीते दिनों एक दिन की पैरोल दी गई थी। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा-जेजेपी की गठबंधन सरकार ने 24 अक्टूबर को एक दिन के लिए राम रहीम को पैरोल दी थी।

डेरा प्रमुख रेप और हत्या मामले में दोषी ठहराने के बाद रोहतक की जेल में बंद है। सूत्रों ने बताया कि राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन का पैरोल मिली थी और वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती है। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक राम रहीम 24 अक्टूबर को शाम तक अपनी बीमार मां के साथ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ियां तैनात रही. एक टुकड़ी में 80 से 100 जवान थे। डेरा चीफ को जेल से पुलिस की एक गाड़ी में लाया गया। बताया जा रहा है कि रोहतक पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था और 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम तक सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी।

बताया जा रहा है कि सीएम और कुछ वरिष्ठ हरियाणा के सरकारी अधिकारियों को ही इसकी जानकारी थी। इससे पहले भी रामरहीम को पेरोल देने की बातें सामने आई थी। हालांकि, सरकार ने पेरोल देने इंकार किया था। लेकिन अब पेरोल देने के तरीके पर सवाल उठ रह हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

निवेश आकर्षित करने के लिए जापान दौरे पर ‘तेलंगाना राइजिंग’ प्रतिनिधिमंडल

तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी (Chief Minister A Revanth Reddy) के नेतृत्व में ...