Breaking News

महादेव की कृपा से मेष एवं तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ

आज सोमवार का दिन है। सोम-वार यानि चंद्र का वार माना जाता है। ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना गया है। वहीं इसका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव माने गए हैं। चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है। चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1.मेष राशि-इस समय आप उन संबंधों, जो आपने पहले से ही तोड़ दिए है उनके कारण मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। घर के परिवर्तन की बात हो सकती है, लेकिन संपत्ति के माध्यम से लाभ के संकेत हैं। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

2. वृषभ राशि-समय अधिक अनुकूल नहीं है। यह समय तभी बेहतर होगा, जब आप सहयोगियों और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। इस समय अपने को सीमित दायरे में रखें, अधिक फैलाव न करें और कोई मौका नहीं लें। यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं होने के साथ ही आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।

3. मिथुन राशि-अपनी दैनिक दिनचर्या से अशांति के कारण आप स्वास्थ्य संबंधी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। अपनी समस्याओं को मित्रों के साथ बांटने से उनकी सलाह से मदद मिलेगी, छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ हद तक अशांति बनी रहेगी।

4. कर्क राशि-कार्यक्षेत्र में नए अवसरों में सफलता मिलेंगी। विपरीत-लिंग का कोई सहयोगी आपको आकर्षित कर सकता है। अतीत को भूलने और वर्तमान में जीने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में भी कसा-कसी बनी रहेगी, विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

5. सिंह राशि-काम करने के लिए समय संतोषजनक है, लेकिन दोस्ती में कुछ समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके पूर्व प्रयासों से लाभ का संकेत कर रहे हैं। यात्रा के लिए समय अनुकूल है। कुल मिला के यह एक सकारात्मक समय है, इसका भरपूर लाभ उठाएं।

6. कन्या राशि-वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। एक अज्ञात स्रोत से अप्रत्याशित खबर मिलेगी जो की सुखद होगी। यह उत्कृष्ट नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए शुभ समय है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सहल रहेंगे।

7. तुला राशि-अटकलें पर ध्यान और जोखिम भरे कार्य न करें। वक्त की मांग है कि आप सावधानी बरतें। यात्रा करने से पहले इष्ट का स्मरण जरूर करें। जो बाधाएं कार्यक्षेत्र में आ रही थीं, वे सोमवार को दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि-नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। नए कार्य मिलने की संभावना है।संतान के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। वाहन संभल कर चलाएं।

9. धनु राशि-इस समय आप संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें।

10. मकर राशि-आय के साधनों में वृद्धि के बीच आडंबरों से दूर रहें। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में यह माह आपकी माता और आपके लिए कुछ कष्टकारी रह सकता है। इस समय में मीडिया से संबंधित क्षेत्रों में भी लाभ होने की संभावना है।

11. कुंभ राशि-जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। इस समय आप उदास महसूस करेंगे और उसके बाद कुछ विशेष नहीं हो पाएगा। आप आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य और धन में लाभ मिल सकता है।

12. मीन राशि-इस समय ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं हैं, इस कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। उचित होगा कि पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करें, बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं।

??आज का पंचांग-21 दिसम्बर 2020??

तिथि सप्तमी – 16:17:09 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद – 23:03:30 तक
करण वणिज – 16:17:09 तक, विष्टि – 29:12:44 तक
ऋतु हेमन्त
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल
योग सिद्धि – 11:50:37 तक
वार सोमवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:09:52
सूर्यास्त 17:29:03

?चन्द्र राशि कुम्भ – 16:29:37 तक
चन्द्रोदय 12:16:59
चन्द्रास्त 24:06:00

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:19:10

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:40:06 से 13:21:23 तक, 14:43:57 से 15:25:13 तक
कुलिक 14:43:57 से 15:25:13 तक
कंटक 09:13:43 से 09:54:59 तक
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:36:16 से 11:17:33 तक
यमघण्ट 11:58:50 से 12:40:06 तक
यमगण्ड 11:02:04 से 12:19:28 तक
गुलिक काल 13:36:52 से 14:54:16 तक
? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:38:50 से 12:20:06 तक
दिशा शूल पूर्व
? ताराबल – भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
? चन्द्रबल – मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ।

? जातक ज्योतिषाचार्य पं.आत्मा राम पांडेय से उनके संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क कर सकते हैं।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में गहराया जल संकट, दक्षिण भारत की स्थिति चिंताजनक, जलाशयों का स्तर घटकर मात्र 16% बचा

नई दिल्ली। गर्मियां शुरू होने के साथ ही देश में जल संकट गहराना शुरू हो गया ...