Breaking News

इस मानसून घूमे इन 5 रोमांचक जगहों पर

अधिकांश लोगो को मानसून में रोमांचक जगहों पर घूमना अच्छा लगता है। इसके लिए हिल स्टेशन एकदम परफेक्ट जगह है। ऐसे में अगर आपको भी इस मानसून में रोमांचक व खूबसूरत जगहों पर घूमना है तो जाये इन 5 जगहों पर

फागू:
ह‍िमाचल प्रदेश में स्फागू शिमला से कुछ दूरी पर है। मानसून के सीजन पर में यहां पर जाने का एक अलग ही मजा है। बारिश के मौसम में यहां की घाटियां हरी-भरी हो जाती हैं। जगह-जगह सेब और ऑर्किड के पेड़ बेहद खूबसूरत लगते हैं।

भीमताल:
यह उत्तराखंड का खूबसूरत इलाका है। भीमताल की खास‍ियत यह है क‍ि यहां पर रोमांच तो है साथ ही यह बहुत ही शांत जगह है। यहां का मुख्य आकर्षण भीमताल झील है। इस भीमताल झील में के बीच बने आइलैंड में रैस्तरां में बैठने पर काफी अच्‍छा रोमांचक लगताा है।

नांगल वेटलैंड:
नांगल वेटलैंड पंजाब में है। यह सतलुज नदी पर बने भाखड़ा डैम के पास स्थित है। नदी और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरी नांगल वेटलैंड का नजारा मानसून में काफी बदल जाता है। इन दिनों में झील और नदी के बीच काफी पानी होता है। जो देखने में रोमांचक लगता है।

कसौली:
यह जगह भी ह‍िमाचल प्रदेश में है। यहां पर वैसे तो साल भर ही पयर्टक आते रहते है लेक‍िन मानसून में मौसम और सुहावना हो जाता है। ज‍िससे भीड़ बढ़ जाती है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच हल्की-हल्की बारिश में बाहर घूमना काफी मजेदार लगता है।

अल्मोड़ा:
यह जगह भी उत्तराखंड में है। उत्तराखंड के कुमाऊं एरिया में स्थित अल्मोड़ा शहर में मानसून के दिनों में जाना यादगार साब‍ित होगा। यहां पर प्रकृत‍ि का एक अनोखा रूप देखने को म‍िलता है। देवदार के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो को न‍िहारना क‍िसी रोमांच से कम नही है।

About Samar Saleel

Check Also

Amrit Udyan: फरवरी में खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानें टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और समय

हर साल एक सीमित अवधि के लिए ही अमृत उद्यान (Amrit Udyan) आम जनता के ...