Breaking News

पड़ोसी धर्म निभाने के बाद समुद्री सीमा साझा कर रहे मित्र देशों की मदद के लिए आगे आया भारत

भारत कोरोना माहामारी से जूझ रहे जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों के साथ पड़ोसी धर्म निभाने के बाद अब समुद्री सीमा साझा करने वाले दोस्तों की मदद करने में जुटा हुआ है। इस कड़ी में आज मॉरीशस, म्यांमार और सेशेल्स को भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविडशील्ड वैक्सीन की साढ़े 16 लाख खुराक उपहार स्वरूप दी।

भारत ने मॉरीशस, म्यांमार और सेशेल्स को उपहार में दी कोविडशील्ड वैक्सीन की साढ़े 16 लाख खुराक

विदेश मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को तड़के ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया के विमान द्वारा तीनों देशों को वैक्सीन भेज दी गई है। जिसमें मॉरीशस को एक लाख, म्यांमार को 15 लाख और सेशेल्स को 50 हजार वैक्सीन की खुराक भेजी गई है।

मॉरीशस को एक लाख, म्यांमार को 15 लाख और सेशेल्स को 50 हजार वैक्सीन की खुराक भेजी गई

बता दें कि इससे पहले भारत अपने पड़ोसी देश भूटान, मालदीव, बांग्लादेश और नेपाल को भी उपहार स्वरूप कोरोना वैक्सीन की पहली खेप भेज चुका है। जिसमें बांग्लादेश को कोविडशील्ड वैक्सीन की 20 लाख, नेपाल को 10 लाख, भूटान को डेढ़ लाख, मालदीव को एक लाख खुराक दी गई है।

मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि ‘भारत के साथ मॉरीशस, म्यांमार और सेशेल्स के ऐतिहासिक, सभ्यतागत और विशेष संबंध हैं। वैक्सीन मैत्री के दृष्टिकोण के केंद्र में नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और सागर को रखा गया है।’

  शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

छूटे न कोई घर, मतदान करें सब मिलकर। लोकतंत्र तब बने महान, जब हो पूर्ण ...