Breaking News

पर्यटन का संवर्धन

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीपर्यटन का संवर्धन योगी सरकार की उपलब्धियों में शामिल है। विगत चार वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रयाग राज कुम्भ की अभूतपूर्व व विश्व स्तरीय व्यवस्था ने भी उत्तर प्रदेश के प्रति द्रष्टिकोण बदला। इस क्रम को योगी आदित्यनाथ ने लगातार आगे बढ़ाया। काशी मथुरा अयोध्या जैसे तीर्थाटन स्थलों के विकास को बढ़ावा दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं यहां के विकास कार्यों पर नजर रखते है।

उन्होंने कहा कि काशी के बाद अब अयोध्या पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर अपना स्थान बनाता दिखायी दे रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। मगहर में संतकबीर पर शोध केन्द्र की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच ने समाज के हर तबके को रोजगार से जोड़ा है।

ईको-टूरिज्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ईको टूरिज्म की व्यापक सम्भावनाएं हैं। गोरखपुर में भी अनेक पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है। पर्यटन केंद्रों को अच्छी कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा जा रहा है। कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शीघ्र ही हवाई यात्रा की सेवाएं प्रारम्भ होंगी। चित्रकूट, सोनभद्र,आजमगढ़, श्रावस्ती,मेरठ, मुरादाबाद में एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत 180 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों हेतु कुल 373 महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलोें के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यांे की विधानसभावार सूची तथा पर्यटन विभाग में प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये चार वर्ष के कार्यों एवं उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन किया।

About Samar Saleel

Check Also

राजधानी में हुआ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों का सम्मान

लखनऊ। ‘फार्म एन फूड’ पत्रिका द्वारा पहली बार बड़े लेवल पर राज्य स्तरीय ‘फार्म एन ...