Breaking News

सपा ने मनायी महर्षि वाल्मीकि की जयंती

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारी, नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित किया।

सपा ने मनायी महर्षि वाल्मीकि की जयंती

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि हिंदू परंपराओं में बाल्मिक को सबसे महान कवियों ऋषियों में से एक माना जाता है। उनकी रचनाओं में से एक रामायण भगवान राम माता सीता और हनुमान जी की कहानी बताती है। श्रद्धा भक्ति के साथ वाल्मिक जयंती मनाते हैं।

यह प्रार्थना करने रामायण की कविताओं का पाठ करने और महाकाव्य द्वारा सिखाए गए पाठों और आदर्शों पर विचार करने का दिन है यह ज्ञान नैतिकता और रामायण द्वारा सिखाए गए आदर्श का उत्सव है।

Please watch this video also

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बख्तियार खान जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, प्रवक्ता बलराम यादव, आकिब खान, दान बहादुर सिंह, महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव, शावेज़ जाफरी, जिला सचिव रोली यादव, अंसार अहमद, बबन वसी हैदर गुड्डू, अखिलेश पांडे, जगन्नाथ यादव, कैलाश कोरी, महेश सोनकर, रामदुलारे यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भारत ने यूएन बैठक में कहा- सदस्य देशों के परामर्श को दें तवज्जो

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने गुरुवार को यहां यूएन ...