Breaking News

योगी का विचार व विकास पर बल

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

भगवा को साम्प्रदायिक मानने वालों को योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की भूमि से जबाब दिया। स्वामी विवेकानन्द जी ने भारतीय संस्कृति का विश्व मंच से उद्घोष किया था। यही ऐसी संस्कृति है जिसमें वसुधैव कुटुम्बकम व सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना की गई है। सूर्य देव बिना भेदभाव के प्रकाश फैलाते है। अरुणोदय का रंग भी भगवा होता है।

भारतीय संस्कृति में इस भाव को स्वीकार किया गया। वस्तुतः योगी आदित्यनाथ का आरोप पश्चिम बंगाल में दशकों से चल रही तुष्टिकरण राजनीति पर था। कांग्रेस व कम्युनिस्ट को हटा कर ममता बनर्जी ने सत्ता प्राप्त की थी। लेकिन उन्होंने पिछली सरकारों की तरह विकास की जगह वोट बैंक सियासत को ही जारी रखा। इस कारण इस प्रदेश के समीकरण बदले है।

सुशासन व सबका साथ सबका विकास पीछे छूट गया। योगी आदित्यनाथ यही बताना चाहते थे। भाजपा की सरकारें सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य करती है। ममता बनर्जी जय श्री राम के नाम से क्रोधित होती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तो ममता दीदी भगवा से भी घबराने लगी हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि भगवा भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। भगवा वस्त्र को पहन कर ही स्वामी विवेकानंद जी ने वैश्विक मंच पर कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं।

अष्टमी की पूजा में भी हम मां काली को भगवा अर्पित करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम में बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। नंदीग्राम से बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी टीएमसी की उम्मीदवार हैं। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने अनेक चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उनको सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। योगी ने विकास के मुद्दे पर भी ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला। कहा कि उन्हें किसानों व गरीबों की चिंता नहीं है। इसीलिए इनके कल्याण हेतु संचालित हो रही केंद्रीय योजनाओं को इस प्रदेश में लागू नहीं किया गया।

जाहिर है कि ममता को किसानों गरीबों आदि की चिंता नहीं है। उनकी नजर केवल सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की जय जयकार पर रोक लगाने वाली सरकार को जनता हटा देगी। आज बंगाल में उद्योग नहीं है। निवेशक इधर देखना नहीं चाहते। निवेश के अनुकूल माहौल बनाने का प्रदेश सरकार ने कोई प्रयास भी नहीं किया। यहां सत्तारूढ़ टीएमसी का भ्रष्टाचार का उद्योग फल फूल रहा है। बंगाल में भाजपा का नारा सबका साथ-सबका विकास है। ममता दीदी का नारा है मेरा विकास और टीएमसी का विकास।

About Samar Saleel

Check Also

भारत में युवाओं को सशक्त बना रहा स्किल इंडिया डिजिटल हब

• अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के वैश्विक कौशल मंच ने कौशल विकास के लिए भारत ...