Breaking News

गुरुग्राम में बड़ा हादसा, द्वारका एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, राहत और बचाव कार्य जारी

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया। ये हादसा गुरुग्राम के दौलताबाद के पास हुआ है। इस हादसे में अब तक तीन मजदूरों के घायल होने की खबर है। दोनों घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती काराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस वे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था, तभी फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक एक्सप्रेस-वे पर गिर गया। इस हादसे में अब तक तीन मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा ले रही है। वहीं इस बात की खबर जब आसपास के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में यहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।

एसीपी राजीव यादव के मुताबिक यह घटना सुबह लगभग 7.30 बजे हुई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

About Ankit Singh

Check Also

‘भारतीय अंतरिक्ष उद्योग निजी कंपनियों को दे रहा जबरदस्त अवसर’, कार्यक्रम में बोले इसरो प्रमुख

कोच्चि:  इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ का कहना है कि भारतीय अंतरिक्ष उद्योग वृद्धि और ...