Breaking News

चोरों ने पुलिस पर झोका फायर, सिपाही घायल

प्रतापगढ़। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में चोरों द्वारा सिपाहियों पर फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज तड़के चाेरों ने पुलिस पर फायरिंग की।

घटनाक्रम के अनुसार लालगंज पुलिस को अवगत कराया गया कि लालगंज अझारा बाजार में विनय जायसवाल के मोटरसायकिल के शोरुम में चोर घुस आये हैं। पुलिस जब पहुंची तो चोर फायर करते हुए भाग गए। जिससे आरक्षी राजकिशोर चौहान के बाएं हाथ में गोली (छर्रे) लगें हैं जिससे वह घायल हो गये।
सिपाही को उपचार के लिएअस्पाल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट-विश्वजीत सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भगवा गढ़ में भगवा माहौल, भगवा रथ, भगवा ही मोदी का परिधान; देखें- और क्या रहा खास

वाराणसी:  पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में कई अद्भुत नजारे देखने को मिले। शहर ...