Breaking News

नगर निगम ने चलाया वृहद सफाई अभियान

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा शुरू किए गए बृहद सफाई अभियान के अंतर्गत आज गोमती नगर के विवेक खंड 3 एवं विवेक खंड 4 में सफाई अभियान प्रातः काल जन कल्याण समिति विवेक खंड 3 एवं जन कल्याण समिति विवेक खंड 4 की देखरेख में चलाया गया।

गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के सेक्रेटरी आलोक मिश्रा ,खंड प्रभारी के के पांडे, विवेक खंड 4 के सहायक सचिव राकेश चतुर्वेदी, सचिव मनोज उपाध्याय, घनश्याम पांडे सेक्रेटरी विवेक खंड 3 ,आर डी चौबे प्रेसिडेंट,परमहंस जन कल्याण समिति सहित तमाम सदस्य सफाई अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

गोमती नगर जनकल्याण महा समिति के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने नगर निगम के जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, सफाई इंचार्ज संचिता मिश्रा अन्य को धन्यवाद कहा है। यह जानकारी आरएल पांडेय ने दी।

About Samar Saleel

Check Also

अविवि के इग्नू इन्क्यूबेशन सेंटर का एक्सपोजर विजिट हुआ

देश में 35 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह सक्रिय- कमलेश यादव अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...