Breaking News

मंत्री अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल तथा स्वाति सिंह ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह  ने नववर्ष 2022 की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मन्त्रीगण ने अपने बधाई संदेश में प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

मन्त्रीगण ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर कहा  कि आने वाला नया वर्ष प्रदेश के सभी नागरिकों  के जीवन मे नई खुशियां एवं उमंग लेकर आये। उन्होंने  लोगो से अपील की है कि कोविड-19 अभी समाप्त नही हुआ है, इसलिए  नववर्ष  को  कोविड-19  प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनायें।

  दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...