Breaking News

डबल इंजन का तंत्र, जीत का मंत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा के दृष्टिगत दूरदर्शन ने पहली बार लखनऊ में दो दिवसीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसके प्रथम सत्र में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री सहभागी हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल उपस्थित थे। इस सत्र में “डबल इंजन का तंत्र
क्या है जीत का मंत्र” विषय पर चर्चा की गई।

चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश देश का भाग्य तय करता है। डबल इंजन की सरकार के चलते उत्तर प्रदेश में विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्था में बदलाव किया। केंद्र की सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया। इसके फलस्वरूप आज करीब पचास योजनाओं में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार संदिग्ध आतंकियों के मुकदमें वापस लेती थी।

योगी आदित्यनाथ ने आतंकी,अराजक व माफिया तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया। यहां साढ़े चार वर्षों की अवधि में एक भी दंगा नहीं हुआ। जबकि इसके पहले पांच वर्षों में दो सौ से अधिक दंगे हुए थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक गंभीर विषय है। इस पर कांग्रेस हाईकमान की खामोशी अपने में बहुत कुछ कहती है। इसका जबाब देना होगा कि प्रधानमंत्री के रूट में विपरीत दिशा से बस और प्रदर्शनकारी कैसे आ गए। प्रधानमंत्री के वाहन के इर्द गिर्द निजी कारों का जमावड़ा था। पंजाब के पुलिस निदेशक ने किसके इशारे पर प्रधानमंत्री के रूट को ओके बताया था। योगी अदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद योजना को लागू किया। उत्तर प्रदेश में सफलता के बाद यह योजना पूरे देश में लागू की गई है।

योगी सरकार विकास और विरासत दोनों को बुलंदियों पर पहुंचा रही है। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्मांण कार्य चल रहा है। भव्य श्री विश्वनाथ कॉरिडोर को लोकर्पण हो चुका है। स्वॉयल हेल्थ कार्ड,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, खेती सिंचाई में विविधीकरण करने के साथ तकनीक का उपयोग से किसानों की लाभ मिल रहा है। देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा करीब पांच दशक पहले हुई थी। लेकिन ईमानदारी के साथ किसान को इसके साथ जोड़ने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उनकी सरकार ने लागत के डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू करने का कार्य किया।

वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के तुरन्त बाद छियासी लाख किसानों के छत्तीस हजार करोड़ रुपये के फसली ऋण को माफ करके उन्हें राहत देने का कार्य किया। विगत साढ़े चार वर्ष के दौरान वर्तमान सरकार ने प्रदेश में अनेक लम्बित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का कार्य किया गया। जिससे बाइस लाख हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित हुई है। पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में आढ़तियों के माध्यम से करीब एक सौ तेईस लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।

वहीं वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सीधे किसानों से दो सौ तीस लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई। इसी तरह पिछली सरकार में करीब चौरानवे लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी। वर्तमान प्रदेश सरकार ने करीब दो सौ उन्नीस लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की।  एमएसपी का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में देने का कार्य किया गया है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने किसानों को आलू का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर लाभान्वित किया है।

दूसरे सत्र में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि पिछली सरकार में तुष्टिकरण व अराजकता चरम पर थी। पांच वर्ष पहले तक प्रदेश में छह हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे। अब बारह हजार किमी राजमार्ग है। ढाई सौ आबादी के गांवों को मुख्यमार्ग से जोड़ा गया। यूपी सर्वाधिक एक्सप्रेस वाला प्रदेश बन गया है।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

अच्छा प्रशासन ही अयोध्या को प्रसिद्धि दिला रहा है- डॉ हीरालाल

• अवध विश्वविद्यालय में टूरिस्ट गाइड प्रोग्राम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...