Breaking News

Uttarakhand Election 2022: 19 सीटों पर दावेदारों के नाम को लेकर AAP में मंथन जारी, जल्द होगी घोषणा

आम आदमी पार्टी बाकी 19 सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इसके लिए दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा है। आज या कल पार्टी प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। आप अभी तक 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

19 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी बाकी है। कांग्रेस और भाजपा में टिकटों को लेकर चल रही खींचतान को लेकर आप ने भी 19 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। बाकी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर आप के शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं।

कोठियाल ने मुख्यमंत्री धामी पर निशाना साधा। कहा कि राज्य बने 21 साल हो गए हैं, लेकिन उत्तराखंड अपनी परिसंपत्तियों का मालिक नहीं है। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं, जिन्होंने सिर्फ स्वार्थ की राजनीति की है। कोठियाल ने कहा कि दोनों ही दलों ने 80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश का पक्ष लिया और पांच लोक सभा सीट वाले उत्तराखंड के हितों को अनदेखा किया।

About News Room lko

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...