Breaking News

CMS के अधोक्षज ने सबसे कम उम्र में हिमालय की केदारकंठ चोटी फतह करने का बनाया रिकार्ड 

पर्यावरण के प्रति अधोक्षज की जागरूकता और पहाड़ों को कूड़े और प्रदूषण से बचाने के उसके जुनून को देखते हुए, उसे पर्वतारोहण के इस अभियान में ग्रुप इन्वायर्नमेन्ट लीडर बनाया गया था। पर्वतारोहण का यह अभियान हॉस्टल एसोसिएशन के अन्तर्राष्ट्रीय संघ ‘वाई.एच.ए.आई.’ के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन के कक्षा-5 के छात्र अधोक्षज शुक्ला ने सबसे कम उम्र में हिमालय की केदारकंठ चोटी फतह करने का रिकार्ड बनाकर, लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। हिमालय की केदारकंठ चोटी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है, जिसकी ऊँचाई 12,500 फिट है।

अधोक्षज की इस उप्लब्धि पर, CMS के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने उसके साहस और दृढ़संकल्प की प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। केदारकांठ की चोटी पर चढ़ना आसान नहीं है क्योंकि पूरा रास्ता बेहद खड़ी चढ़ाई का है और पर्वत शिखर के करीब चढ़ाई अत्यन्त मुश्किल है। ऐसे में, अधोक्षज ने अपनी कम उम्र में साहस, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर, यह उपलब्धि अपने नाम की है।

पर्यावरण के प्रति अधोक्षज की जागरूकता और पहाड़ों को कूड़े और प्रदूषण से बचाने के उसके जुनून को देखते हुए, उसे पर्वतारोहण के इस अभियान में ग्रुप इन्वायर्नमेन्ट लीडर बनाया गया था। पर्वतारोहण का यह अभियान हॉस्टल एसोसिएशन के अन्तर्राष्ट्रीय संघ ‘वाई.एच.ए.आई.’ के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सी.एम.एस. के छात्र राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

About reporter

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...