Breaking News

Disha Patani को मिली सलमान की फिल्म में एंट्री

सलमान खान की नई फिल्म भारत में Disha Patani दिशा पाटनी की एंट्री हुई है। इस फिल्म में उन्हें ट्रेपिज आर्टिस्ट का रोल करना है, जो 60 के दशक के सर्कस में काम करती है।

Disha Patani का रोल भले ही

Disha Patani का रोल भले ही इस फिल्म में छोटा हो, लेकिन वे इस बड़ी उपलब्धि मान रही हैं। दिशा को सलमान के साथ काम करने का भी उत्साह है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म बागी 2 ने 150 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी।
सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा यहां लीड रोल करेंगी। अरसे बाद प्रियंका और सलमान साथ काम कर रहे हैं। दोनों पहले मुझसे शादी करोगी गॉड तुस्सी ग्रेट होए और सलाम-ए-इश्क में साथ काम कर चुके हैं। अब लगभग एक दशक बाद दोनों साथ आ रहे हैं।
वैसे बता दें कि इस बीच दो मौके आए जब प्रियंका और सलमान खान साथ काम कर सकते थे, लेकिन बात बन ही नहीं सकी।

लंदन ड्रीम्स और मैं और मिसेज खन्ना में दोनों साथ काम करने वाले थे। लंदन ड्रीम्स में असिन के आने से पहले प्रियंका को इस रोल को ऑफर किया गया था। उन्होंने ने ही इस फिल्म को साइन नहीं किया था। फिर प्रियंका ने मैं और मिसेज खन्ना के लिए इनकार किया, तब करीना को यह काम दिया गया था।

https://www.instagram.com/p/Bi31aCQHfFU/?taken-by=beingsalmankhan

 

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...