Breaking News

राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों को रेल मंत्री ने किया सम्मानित

लखनऊ। रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव ने 67वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह-2022 के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में आयोजित एक समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के कुल 06 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में उप महाप्रबन्धक/सामान्य कृष्ण चन्द्र सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रण विजय प्रताप, राम प्रीत, टेक्निषियन ग्रेड-।।।, वेद प्रकाश, इलेक्ट्रिकल सिगनल मेन्टेनर ग्रेड-।, अनिरूद्व राय, निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, मनीष यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/कार्य सम्मिलित है।

राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों को रेल मंत्री ने किया सम्मानित

इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी उन्नयन, खर्चों में मितव्ययिता हेतु प्रभावी कदम, उत्पादन में सुधार आदि कार्य के साथ ही गाड़ी संचलन, सुरक्षा एवं संरक्षा में सराहनीय योगदान, उत्कृष्ट अनुरक्षण एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग लिये रेल मंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया है।

रिपोर्ट-दयाशंकर चौधरी

About reporter

Check Also

इंडस्ट्री और स्वरोजगार के लिए स्किल आवश्यक- प्रो संत शरण मिश्र

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएम उषा के साफ्ट कंपोनेंट के अन्तर्गत आईईटी ...