Breaking News

पोस्टमॉर्टम के बाद सिद्धू मूसेवाला का शव पहुंचा उनके घर, आज दोपहर को होगा अंतिम संस्कार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत 2022 की सबसे दिल झकझोर देने वाली शॉकिंग खबर है।पोस्टमॉर्टम के बाद उनके आवास पर पहुंच गया है। मंगलवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 29 वर्षीय गायक की जवाहरके गांव में हमालवरों में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

खबरें हैं कि मूसेवाला पर 30 राउंड फायरिंग की गई थी। पंजाब में हुए इस हाई-प्रोफाइल मर्डर के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार भी सवालों के घेरे में है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है।

दरअसल 29 मई को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक होनहार टैलेंट को खोया। वहीं एक मां ने अपने 28 साल के नौजवान बेटे को अलविदा कहा। यह सच में सिद्धू मूसेवाला के करीबियों और फैंस के लिए तगड़ा झटका है।

सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उस दौरान हमलावरों ने उनके वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में घायल हुए सिद्धूवाला को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था। सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा से उनके घर के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं। घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है। सभी अपने चहेते सिंगर के अंतिम दर्शन करने के इंतजार में हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का उनके गांव मूसा से खास लगाव था।

About News Room lko

Check Also

कर्नाटक के चामराजनगर में आज पुनर्मतदान, दो गुटों के बीच झड़प के बीच EVM मशीन के साथ हुई थी तोड़फोड़

कर्नाटक के चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र के हनूर में इंदिगानाथ गांव के एक मतदान केंद्र पर ...