Breaking News

विनोद कुमार दुबे राष्ट्र गौरव अवॉर्ड -2022 से जयपुर में होंगे सम्मानित

मुम्बई। अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन जयपुर राजस्थान सम्मान समारोह में गुरु नानक विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार दुबे को उनके साहित्यिक, शैक्षणिक, समाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2022 सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

विनोद कुमार दुबे राष्ट्र गौरव अवॉर्ड -2022 से जयपुर में होंगे सम्मानित

यह सम्मान 19 जून को अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन जयपुर राजस्थान में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा । विदित हो कि विनोद कुमार दुबे के विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक लेख समाचार पत्र पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं। अध्ययन-अध्यापन के साथ ही साथ साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा में भी वे अग्रणी भूमिका अदा करते रहे हैं।

उनकी इस सफलता पर ठाणे महानगरपालिका के पूर्व प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार राम लखन यादव शिक्षाविद चंद्रवीर बंशीधर यादव, अनिरुद्ध पांडे दीनानाथ यादव, अनिल चतुर्वेदी, रामचेत यादव इत्यादि मान्यवरों उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

About reporter

Check Also

रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर अनिल कुमार खंडेलवाल ने जम्मू-कश्मीर में यूएसबीआरएल परियोजना का दौरा किया

• यूएसबीआरएल परियोजना के चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की नई दिल्ली। ...