Breaking News

गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति की कार्यपालिका बैठक, नगर आयुक्त को सौपा प्रतिवेदन

लखनऊ। गोमती नगर जन कल्याण महासमिति की कार्यपालिका की बैठक होटल कंफर्ट इन विभूति खंड में संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत के साथ शुरुआत हुई।

इस बैठक में महासचिव ने अपनी रिपोर्ट मे संलग्न पत्र के माध्यम से नगर आयुक्त को गोमती नगर एवं गोमती नगर विस्तार,गोमती नगर ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया एवं उन समस्याओं के प्रतिवेदन नगर आयुक्त को सौंपा,नगर आयुक्त द्वारा सभी उपखंड समितियों के अध्यक्ष सचिव,कोषाध्यक्ष से संवाद भी स्थापित किया।

नगर आयुक्त ने नगर अभियंता एवं जोनल अधिकारी से सभी समस्याओं को एक माह के अंदर निस्तारित कर सूचित करने के निर्देश दिए,इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त द्वारा अर्चना अग्रवाल,सुषमा तिवारी, मीनाक्षी कल्हन, पूर्णिमा पुष्पक, को उनके द्वारा समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया .इस कार्यक्रम में नगर अभियंता एसपी मिश्रा,जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी,जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, जेई विकास एव अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस बैठक में महासमिति के अध्यक्ष प्रो. बीएन सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, सचिव सीजी नायर, कर्नल एएन पाण्डेय, आलोक मिश्रा, पीआर पाण्डेय, शिव सेवक उपाध्याय, अरुण कुमार, रामदयाल मौर्या, नंदनी मिश्रा, अजय तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा एवं सभी कार्यपालिका सदस्य गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार के सभी वार्ड/खंड/महिला प्रभारी सभी उपखंड समितियों के अध्यक्ष,सचिव कोषाध्यक्ष इस बैठक में उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या की रामलीला में मां सीता का निभाऊंगी किरदार, भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर मुझे काम करने का मौका मिला- रिया सिंघा

अयोध्या। राम नगरी की रामलीला को लगभग 50 करोड़ से ज्यादा राम भक्त दुनिया के ...