Breaking News

होली से पहले इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जारी आंधी-तूफान का अलर्ट

 होली आने वाली है और एक बार फिर कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। आईएमडी ने 10 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। खासकर पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में भी मौसम बदल सकता है।

आईएमडी का कहना है कि हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। यहां अगले कुछ दिन तापमान बढ़ने की संभावना कम है। मौसम विभाग का कहना है कि जिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री तक रह सकता है।

दक्षिण राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री तक रह सकता है।

मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही यह भी बताया है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार, सिक्किम और मेघालय में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश हो रही है।

 

About News Room lko

Check Also

कनाडाई PM की मौजूदगी में खालिस्तान समर्थक नारेबाजी का भारत ने किया सख्त विरोध; उप उच्चायुक्त को किया तलब

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के सामने खालिस्तान समर्थित नारेबाजी पर भारत द्वारा सख्त विरोध दर्ज ...