Breaking News

आईपीएल 2023 : ईशान और सूर्या ने खेली तूफानी पारी , बनाएं इतने ज्यादा रन

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2023 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से शिकस्त दी। पंजाब ने मोहाली के मैदान पर खेले गए मैच में 215 रन का लक्ष्य रखा, जिसे मुंबई ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।

मुंबई ने इस जीत के साथ मौजूदा सीजन में पंजाब के हाथों मिली हार का बदला ले लिया। एमआई के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई की 9 मैचों में यह पांचवीं जीत है। वहीं, पंजाब को छठी हार का मुंह देखना पड़ा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने निराशाजनक आगाज किया। कप्तान रोहित शर्मा पहले ओवर में शून्य पर आउट हो गए। उन्हें ऋषि धवन ने पवेलियन भेजा। ईशान ने कैमरन ग्रीन के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। ग्रीन ने 18 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। वह छठे ओवर में नाथन एलिस के जाल में फंसे। यहां से ईशान और सूर्यकुमार ने मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी कर पंजाब को बैकफुट पर धकेल लिया।

इससे पहले, पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन बनाए। टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम ने खराब शुरुआत की। प्रभसिमरन सिंह (7 गेंदों में 9) दूसरे ओवर में अरशद खान का शिकार बन गए। शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए मैथ्यू शॉर्न के साथ 49 रन की पार्टनरशिप की। धवन को आठवें ओवर में पीयूष चावला ने स्टंप आउट कराया। उन्होंने 20 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 30 रन बनाए।

शॉर्ट 26 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें चावला ने 12वें ओवर में बोल्ड किया। पंजाब के तीन विकेट 95 के कुल स्कोर पर गिरे जिसके बाद लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने जबर्दस्त में मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन की अटूट साझेदारी की। लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 82 रन बनाए। वहीं, जितेश ने 27 गेंदों में 49 रन जुटाए। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के ठोके।

सुर्या को 16वें ओवर में एलिस ने आउट किया। उन्होंने 31 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों के मद पर 66 रन जुटाए। ईशान को 17वें ओवर में अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 41 गेदों में 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के ठोके। टिम डेविड (20 गेंदों में नाबाद 19, तीन चौके) और तिलक वर्मा (10 गेंदों में नाबाद 26, एक चौका, तीन छक्के) ने पांचवें विकेट के लिए 38 रन जोड़कर मुंबई को जीत दिलाई। तिलक ने अर्शदीप के खिलाफ विजयी सिक्स मारा।

 

About News Room lko

Check Also

अंपायर से बहस करना विराट कोहली को पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ...