Breaking News

प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा , बताया बस बू** पर रहता है फोकस

बॉलीवुड की देसी गर्ल कहलाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का डंका अब विदेश में भी बजता है। प्रियंका ने कई हॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है और ग्लोबली दम दिखाया है।

प्रियंका आखिरी बार अमेजन प्राइम की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आई थीं, जिसे वर्ल्डवाइड पसंद किया गया था। हालांकि इस बीच प्रियंका का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिस में वो इंडियन सिनेमा पर अपनी बात रख रही हैं और उनकी इस राय को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

प्रियंका के इंडियन सिनेमा के लिए ऐसा कहने को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद नहीं कर रहे हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे। एक ने लिखा, ‘हां वही सिनेमा, जहां तुम भी यही सब करती थीं और लोगों के आगे पीछे घूमती थीं।’ एक ने लिखा, ‘2-4 हॉलीवुड फिल्में क्या कर लीं, भूल ही गईं कि कौन हैं, कहां से आई हैं।’ एक और ने लिखा, ‘इंडियन सिनेमा को इसे बैन कर देना चाहिए, फिर समझ आएगा।’

दरअसल रेडिट पर प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सामने आया है। ये वीडियो 2016 के एमी अवॉर्ड्स का है, जहां पर प्रियंका से एंकर इंडियन सिनेमा के बारे में पूछती है कि इंडियन फिल्मों के कुछ डांस मूव्स दिखाएं। इस पर प्रियंका कहती हैं- ‘इंडियन फिल्मों में हिप्स और बूब्स पर फोकस होता है।’ इसके बाद प्रियंका डांस मूव्स करके दिखाती हैं।

About News Room lko

Check Also

दुनियाभर में है यश चोपड़ा का यश, निर्देशक के नाम पर स्विट्जरलैंड में चलती है ट्रेन, बनी है सड़क

यश चोपड़ा हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम है। बॉलीवुड में रोमांस को परिभाषित करने ...