Breaking News

सुशासन का कमाण्ड सेन्टर

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान की सर्वाधिक प्रगति यूपी में हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन की स्थापना में इसका व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया। इसके माध्यम से उन्होंने व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है। नीति आयोग भी यूपी की प्रगति की सराहना कर चुका है। योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री भवन एनेक्सी लखनऊ में मुख्यमंत्री कमाण्ड सेन्टर का उद्घाटन तथा सीएम डैश बोर्ड का शुभारम्भ किया।

👉भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ पीएम की मुहिम ने कट्टर विरोधियों को एकजुट होने के लिए किया मजबूर : डा दिनेश शर्मा

सरकार की समस्त परियोजनाओं में विभिन्न स्तर के अधिकारियों के मूल्यांकन हेतु एक इण्टीग्रेटेड पोर्टल के रूप में सीएम डैशबोर्ड की स्थापना की गयी है, इसके माध्यम से डाटा आधारित गुणवत्तापूर्ण अनुश्रवण प्रणाली का विकास किया गया है। डैशबोर्ड पर 53 विभागों के कुल 588 प्रोजेक्ट इण्टीग्रेट किये जा चुके हैं। प्रदेश के 53 विभागों को सीएम डैश बोर्ड से जोड़ा गया है। प्रदेश के सभी 93 विभागों को चरणबद्ध रूप से डैश बोर्ड से जोड़ा जाएगा।

सुशासन का कमाण्ड सेन्टर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री कमाण्ड सेन्टर तथा सीएम डैश बोर्ड की स्थापना डाटा कैप्चर करने तथा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से की गई है.आम जनमानस की संतुष्टि को भी इससे जोड़ना है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक का प्रयोग करना है। अब जनपद की हर एक गतिविधि को मॉनीटर किया जा सकता है।

डाटा कलेक्शन न होने के कारण प्रदेश में हुए विकास कार्यां की सही जानकारी नहीं हो पा रही थी। वर्तमान सरकार ने इस सम्बन्ध में सही डाटा कैप्चर करने की शुरुआत की। राज्य सरकार में ह्यूमन इंटेलिजेन्स के साथ ही, आईजीआरएस तथा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से मामलों के क्वॉलिटी के साथ निस्तारण का मैकेनिज्म है। इसके माध्यम से एक डाटा बेस प्राप्त होता है।

👉कई प्रदेशों और नेपाल तक के मरीजों के लिए उम्मीद की किरण हैं बनारस के ये अस्पताल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि तहसील, विकास खण्ड तथा थानों में सामान्य व्यक्ति की बात सीधे सुनी जाए, कोई मध्यस्थ न हो। किसी भी व्यक्ति की समस्या का त्वरित समाधान हो, उसे टाला ना जाए टालने की आदत समस्या को जन्म देती है, इससे बचना होगा। जन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करके तथा कानून को बन्धक बनाकर कोई आयोजन नहीं होना चाहिए, सभी आयोजन कानून के दायरे में ही होने चाहिए। इस सम्बन्ध में रेग्यूलेशन बनाना तथा उसे प्रभावी ढंग से लागू करना प्रशासन का कार्य है।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में बोले कृषि मंत्री – भहजपा सरकार में किसानों की आय हुई दोगुनी

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। माँ कामाख्या धाम महोत्सव (Maa Kamakhya Dham Mahotsav) पर आयोजित दो ...