Breaking News

तरनतारन में एसबीआई की शाखा को लूटने की कोशिश, लुटेरों ने एएसआई को मारी गोली, पुलिस अलर्ट

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा को चार नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। इस दौरान एएसआई ने बहादुरी से लुटेरों का मुकाबला किया और गोली लगने से वह घायल हो गया।

जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को दो बाइकों पर पहुंचे हथियारबंद नकाबपोशों ने दोपहर करीब 12:30 बजे लूटने की कोशिश की।

लोगों के अनुसार तीन लुटेरे बैंक के अंदर घुसे। वहीं एक बाहर इंतजार कर रहा था। उसके पास पिस्तौल थी। बैंक पहुंचे पीसीआर में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह और उनके साथी ने शक के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की। इस बीच आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और गोली चला दी। एक गोली बलविंदर सिंह को लगी। वह गंभीर रूप से घायल हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद एसपी मनविंदर सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। घायल कर्मचारी की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

About News Desk (P)

Check Also

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में चलाया गया विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम 

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण ...