Breaking News

प्रदेश की सीमा से लगे राज्यों के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को बस सेवा से जल्द जोड़ा जाएगा: दयाशंकर सिंह

• अंतरराज्यीय बस सेवा के संचालन से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को एक अरब से अधिक रुपए की आय हुई

लखनऊ। यूपीएसआरटीसी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा 8 राज्यों एवं नेपाल के बीच अंतरराज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय बस सेवा का संचालन भी किया जाता है। इसमें दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं नेपाल शामिल है। कुल 2326 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों के संचालन से अगस्त 2023 में कल 1 अरब दो करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को हुई है।

👉उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएमजीएसवाई के तहत 70.42 करोड़ की लागत की 19 सड़कों का लोकार्पण किया

यह जानकारी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अन्य राज्यों से यात्री धार्मिक एवं ब्यक्तिगत कार्यों से आते रहते हैं। साथ ही प्रदेश के निवासी भी अन्य राज्यों में धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से जाते रहते हैं।

प्रदेश की सीमा से लगे राज्यों के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को बस सेवा से जल्द जोड़ा जाएगा: दयाशंकर सिंह

अपने देश एवं प्रदेश के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के अंदर और प्रदेश से लगे राज्यों के मध्य बसों का संचालन किया जाता है। जिससे कि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। इन राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का अनुबंध है।

👉साकार होने जा रहा है भारत के विश्वगुरु बनने का सपना: डॉ दिनेश शर्मा

परिवहन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए बसों के संचालन के क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए राजधानी से बस सेवाएं संचालित की जाएंगी।

साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों को भी प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे कि लोग इन धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर जाकर वहां धार्मिक कार्यो व व्यक्तिगत कार्यों के साथ ही पर्यटन का भी लुफ्त उठा सकें।

About Samar Saleel

Check Also

क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में बोले कृषि मंत्री – भहजपा सरकार में किसानों की आय हुई दोगुनी

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। माँ कामाख्या धाम महोत्सव (Maa Kamakhya Dham Mahotsav) पर आयोजित दो ...