Breaking News

सपा महानगर कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी

लखनऊ। कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी, लखनऊ महानगर कार्यालय पर आज 10 को देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ”नेता जी” की प्रथम पुण्यतिथि महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में मनाई गयी।

सपा महानगर कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नेता व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये बताया कि भारत के प्रतिष्ठित सम्मान पद्म भूषण की उपाधि से सुशोभित नेता जी ने आजीवन देश के जवानों, किसानों, महिलाओं, पिछड़ो, दलितों एवं शोषितों के हितों के लिये कार्य किया चाहे देश के शहीद जावानों के पार्थिव शरीर को सम्मान दिलाने की बात हो चाहे किसानों की चुंगी व सिंचाई कर माफ करने की बात हो चाहे गरीबो को मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त शिक्षा की बात हो चाहे फूलन देवी जैसी शोषित महिलाओं को सदन भेजने की बात हो चाहे निकाय चुनाव में आरक्षण की बात हो चाहे अन्य स्थानों पर पिछड़ो के आरक्षण की बात हो ऐसे कई ऐतिहासिक फैसले आज भी मील का पत्थर हैं।

सपा महानगर कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी

नेता जी की श्रद्धाजंलि सभा में लखनऊ महानगर के वरिष्ठ नेता व विधायक रविदास मेहरोत्रा, पश्चिम विधानसभा विधायक अरमान खान के साथ- साथ पूजा शुक्ला, फिदा हुसैन अंसारी, दीपक रंजन, रमेश श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश वर्मा, वन्दना मिश्रा, मीरा वर्धन, पवन मनोचा, जितेन्द्र सिंह यादव जीतू, मेजर आशीष चतुर्वेदी, देवी बख्श सिंह ने नेताजी के विशाल जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।

👉ऑनलाइन गेमिंग और क्रिप्टो कारोबार से टीडीएस के रूप में सरकार ने 700 करोड़ रुपये जुटाए, जानें विवरण

उक्त कार्यक्रम में राजकुमार मिश्रा, इरशाद अहमद गुड्डू, जरीना उस्मानी, राजिया नवाज, प्रदीप पाण्डेय, एखलाक अहमद मुन्ना, अहमद शफी बबलू खान, तारा चन्द्र यादव, आदेश यादव, प्रशांत यादव, राजकुमार मौर्या, संतोष श्रीवास्तव, अवनीश यादव, विनोद यादव, सनी सिंह, महबूब खान, रितेश साहू, एैनुद्दीन अहमद, सरवर अली, मुन्नीपाल, अमन धानुक, शिवशंकर लोधी, महेन्द्र सिंह लोधी, मोओ शरीफ (बल्ले) राहुल वर्मा, रमेश यादव रम्मे, रामपाल यादव पार्षद- सैo यावर हुसैन रेशू, पंकज यादव, रामनरेश चौरसिया, पूर्व पार्षद- राजकुमार सिंह राजा, अरविन्द यादव, सरोज रावत, सर्मिला महाजन, दिनेश चौधरी दीनू, जंगलाल यादव, मुन्ना हाशमी, शैलेन्द्र वर्मा, सर्मिला महाराज, फरहान हसन, आयुष मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह बल्लू, प्रवेश सिंह, सतीश साहू, शंशाक मिश्रा, अमित सोनकर, मनोज सिंह, जितेन्द्र यादव, संदीप पाल अन्य-जावेद खान, नईमा बानो, लंता जैसवार, मुनव्वर आलम कुरैशी, मोo अहमद, कहकशा सिद्दीकी, मेहनाज खान, अनीता श्रीवास्तव, जीनत कौसर, हीना कौसर, गीता लोधी, सितारा बानो, ओशीन राज, रेहाना हुदा सिद्दीकी, मंजीत यादव, राजकुमार सोनकर, सुनील तन्तुआ, मोo मोबिन, जमशेद अहमद, इशहाक गुड्डू, विशाल धानुक, अलाउद्दीन अंसारी, श्याम लाल धानुक, संदीप सैनी आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

पहले डाला वोट फिर किया अंतिम संस्कार, पत्नी का शव छोड़कर बुजुर्ग पहुंचा बूथ पर

पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद बेटी विनीता को भी वोट डालने के लिए भेजने ...