Breaking News

अयोध्या को सबसे स्वच्छ नगरी बनाने का चलाया जा रहा अभियान: गिरीशपति त्रिपाठी

अयोध्या। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। जिसके महोत्सव तैयारी प्रारंभ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और पूरे देश से अतिथि अयोध्या में उपस्थित होकर के प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की साक्षी बनेंगे।

👉पिता की मृत्यु के बाद योग्य संतान ही उनके मूल्यों को जीवित रखती है: जितिन प्रसाद

ऐसे में पूरी अयोध्या स्वच्छ और सुंदर दिखें इसके लिए यूको बैंक और अयोध्या नगर निगम की संयुक्त तत्वाधान में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के संयोजकत्व में अयोध्या के फैजाबाद चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया कर झोला वितरण किया गया। जिससे अयोध्या पूरी देश के सबसे सुंदर शहर में प्रथम स्थान पा सके।

अयोध्या को सबसे स्वच्छ नगरी बनाने का चलाया जा रहा अभियान: गिरीशपति त्रिपाठी

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी में बताया कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व में जितने सनातन धर्म और प्रभु श्री राम में आस्था रखने वाले लोग हैं, उनकी निगाह अयोध्या पर है। इसीलिए नगर निगम के साथ यूको बैंक के द्वारा आज चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा इसके साथ व्यापारियों को नागरिकों को अयोध्यावासियों को झोला वितरण किया गया।

जिससे आम जनमानस सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें व अपनी रोजमर्रा के सामान झोले में लेकर के आए। जिंससे हम सबके सहयोग से भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या को भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे सुंदर नगरी बना सकें।

👉एटा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन के इंतजार में वृद्ध की मौत, आखिर क्या है सच; सीएमएस के दर्ज होंगे बयान

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, पार्षद राजेश गौड़, शोभित कपूर, धर्मेंद्र मिश्रा, सुनील यादव, आरिफ आब्दी, मोहम्मद वसीम, रमेश गुप्ता राणा, श्रीनिवास शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

जौनपुर में विपक्ष पर बरसीं मायावती, आरक्षण और चुनावी बॉन्ड को लेकर कांग्रेस व भाजपा को घेरा

जौनपुर जिले में जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, ...