Breaking News

दहेज में 10 लाख न दे सके तो विवाहिता से पशुओं जैसा व्यवहार, खाना-पानी बंद… करते प्रताड़ित; घर से निकाला

फिरोजाबाद :  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दहेज लोभियों ने लालच में सारी हदें पार कर दीं। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। उसे भूखा-प्यासा रखने लगे। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नगला हरिया गांव का है। गांव निवासी रूबी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी दिसंबर 2022 को थाना बसई मोहम्मदपुर आलमपुर कनैटा नगला खना निवासी से हुई थी। शादी में अन्य सामान के अलावा क्रेटा कार भी दी थी। ससुरालियों द्वारा 10 लाख रुपये की नकद डिमांड की जाने लगी और उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसको भूखा प्यासा भी रखा।

विवाहिता का आरोप है कि कई बार मामले को लेकर पंचायतें भी हुईं और हर बार उसको ससुरालियों द्वारा रख लिया जाता था और फिर 10 लाख की डिमांड की खातिर उसको परेशान करने लगते थे। उसको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया तो मायके आ गई। पीड़िता ने पति नितिन, ससुर राजेश चंद्र सास मीरा देवी, अवधेश पाठक, जेठ पुनीत, जेठानी रुचि, मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About News Desk (P)

Check Also

बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख, बोले- स्कूल से 100 मीटर तक न दिखे तंबाकू

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने सर्किट हाउस ...