Breaking News

पीएम मोदी ने वाढवण बंदरगाह की आधारशिला रखी; 1560 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी दी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पालघर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनका अभिनंदन किया।

शरद पवार ने Z+ सुरक्षा लेने से किया इनकार, कहा- मुझे नहीं पता सुरक्षा क्यों बढ़ाई जा रही

पीएम मोदी ने यहां 76,000 करोड़ रुपये की वाढवण बंदरगाह की आधारशिला रखी। उन्होंने लगभग 1,560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इससे पहले उन्होंने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को भी संबोधित किया।

पीएम मोदी ने वाढवण बंदरगाह की आधारशिला रखी; 1560 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी दी

वधावन बंदरगाह की परियोजना का उद्देश्य विश्वस्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है। पालघर जिले के दहानु शहर के पास स्थित वधावन बंदरगाह भारत में गहरे पानी में स्थित सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा और अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन के लिए सीधा संपर्क प्रदान करेगा।

यह बंदरगाह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे से लैस होगा। इसके अलावा 360 करोड़ रुपये की लागत से मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिए संचार, सहायता प्रणाली की भी शुरुआत से भी लोगों काफी फायदा होगा। इस परियोजना के तहत, 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत और मोटर चालित नौकाओं पर चरणबद्ध तरीके से एक लाख ट्रांसपोंडर स्थापित किए जाएंगे।

PM मोदी ने ट्वीट करके दी जानकारी

इससे पहले महाराष्ट्र दौरे को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करके भी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘मैं 30 अगस्त को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। मैं मुंबई और पालघर में कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। मुंबई में, मैं सुबह लगभग 11 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में हिस्सा लूंगा।

यह मंच भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है। फिनटेक की दुनिया में और इस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने के बाद, मैं वाधवन बंदरगाह परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पालघर में रहूंगा। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है, जो बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’

About News Desk (P)

Check Also

कुलपति के नेतृत्व में 29 वें अविवि के दीक्षांत समारोह का किया गया पूर्वाभ्यास

• अविवि के दीक्षांत समारोह में उपाधिधारकों व आंगतुकों का प्रवेश 10 बजे तक। • ...