Breaking News

डिंपल यादव बोलीं- विभाजन का बीज बो चुकी भाजपा… अब उसे करना चाहती अंकुरित

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को सांसद डिंपल यादव पहुंची। यहां उन्होंने करहल क्षेत्र के नगला टांक कंझरा गांव में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा सरकार रही।

महिला ने चूहे को धागे से बांधकर कुत्ते को खिलाया, पशु प्रेमी ने पुलिस को दी तहरीर

उन्होंने कहा कि भाजपा विभाजन का जो बीज बो चुकी है। अब उसे अंकुरित करना चाहती है। इसके लिए घृणा और द्वेष फैला रही है। लेकिन, अब देश की जनता जागरूक है। वह ऐसा नहीं होने देगी। ये बात उन्होंने रेल दुर्घटनाओं की साजिश को लेकर कही।

सांसद गांव में शहीद रामाधार यादव की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचीं थीं। उन्होंने भाजपा द्वारा विदेशों में जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश का अपमान किए जाने के सवाल पर कहा कि वे सचल बोल रहे हैं। युवा जानते हैं कि क्या देश में बेरोजगारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा बुलडोजर और एनकाउंटर के माध्यम से नकारात्मक राजनीति की तरफ ले जाना चाहती है।

Please also watch this video

उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार मे हुए विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस बनवाया। इस पर फ़ौज के विमान भी उतरे हैं। पूरे देश में ऐसा निर्माण कार्य ओर कहीं नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले गुजरात मॉडल की बात की जाती थी, गुजरात मॉडल कोई मॉडल नहीं था वाकई में अगर कोई मॉडल था तो वो उत्तर प्रदेश मॉडल था।

चुनाव के सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कहती है तो सभी प्रदेशों के विधानसभा चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए जा रहे हैं। करहल उप चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर डिंपल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी सब आए थे, लेकिन परिणाम सभी ने देखा।

About News Desk (P)

Check Also

कुलपति के नेतृत्व में 29 वें अविवि के दीक्षांत समारोह का किया गया पूर्वाभ्यास

• अविवि के दीक्षांत समारोह में उपाधिधारकों व आंगतुकों का प्रवेश 10 बजे तक। • ...