Breaking News

सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कानून का शासन जरूरी, प्रशिक्षु IPS अधिकारियों से बोलीं राष्ट्रपति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि आर्थिक व सामाजिक विकास केवल तभी संभव है, जब कानून का शासन स्थापित हो। यह बात राष्ट्रपति ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रशिक्षुओं के एक समूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, न्याय सुनिश्चित करने और नागरिक अधिकारों की रक्षा किए बिना प्रगति एक अर्थहीन शब्द बन जाता है।

एयर मार्शल एपी सिंह बने वायुसेना के नए प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने सौंपा कार्यभार

सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कानून का शासन जरूरी, प्रशिक्षु IPS अधिकारियों से बोलीं राष्ट्रपति

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है, जिसकी एक बीमार मानसिकता के साथ-साथ घृणित सामाजिक पूर्वाग्रहों में गहरी जड़ें हैं। यह सबसे पहले एक अपराध है। इसलिए, इससे लड़ने के लिए कई स्तरों पर कार्रवाई की आवश्यकता होती है। लेकिन पहली प्रतिक्रिया पुलिस बल की ओर से आती है।

Please also watch this video 

कानून का शासन आधुनिक राज्य की आधारशिला

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को पीड़ित के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ काम करना चाहिए। उनसे न्याय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी के प्रति अधिक प्रतिबद्धता की अपेक्षा की जाती है। राष्ट्रपति ने कहा कि कानून और व्यवस्था केवल शासन की नींव नहीं बल्कि, आधुनिक राज्य की आधारशिला भी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे कुशल, संवेदनशील और निर्भीक हों।

About News Desk (P)

Check Also

एसबीआई कार्ड ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ साझेदारी की

• सुपरप्रीमियम कोब्रांड क्रेडिट कार्ड क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्डलॉन्च किया भारत के सबसे बड़े प्योर प्ले ...