Breaking News

अयोध्या दीपोत्सव 2024 में एक साथ ग्यारह सौ लोगों द्वारा की जाएगी सरयू सलिला की आरती

अयोध्या। आयुक्त सभागार में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि दीपोत्सव में पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 1100 लोगों के द्वारा एक साथ सरयू आरती का आयोजन किया जाएगा। अयोजन के माध्यम से गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया है। 25 लाख दीए जलाने का लक्ष्य रखा गया है।

‘ट्रूडो ने जो जहर घोला, उसे…’, भारत-कनाडा के बीच बढ़ते तनाव पर जानें क्या बोले विदेश नीति के जानकार

अयोध्या दीपोत्सव 2024 में एक साथ ग्यारह सौ लोगों द्वारा की जाएगी सरयू सलिला की आरती

बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि दीपोत्सव को भव्य, दिव्य एवं विश्व स्तरीय बनाने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें। उन्होनें बताया कि दीपोत्सव 2024 के अन्तर्गत 25 लाख दीप प्रज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्व से ही कर ली जाए।

Please watch this video also 

दीपोत्सव में भजन संध्या स्थल में भी प्रज्वलित होंगे 06 लाख दीप

दीप प्रज्ज्वलन हेतु नोडल विभाग अवध विश्वविद्यालय के प्रो संत शरण मिश्र द्वारा बताया गया कि लगभग 55 घाटों को चिन्हित कर उनकी मैपिंग हो चुकी है तथा दीप प्रज्ज्वलन हेतु 30 हजार वालंटियर भी तैनात हो चुके है। जिनके पहचान पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। इसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दीपोत्सव में भजन संध्या स्थल में भी 06 लाख दीये जलाये जाने का प्रबन्ध किया गया है।

अयोध्या दीपोत्सव 2024 में एक साथ ग्यारह सौ लोगों द्वारा की जाएगी सरयू सलिला की आरती

मंडलायुक्त ने कहा कि राम की पैड़ी पर दीप प्रज्जलन के लिए लगाये जाने वाले वालंटियरों हेतु आने जाने के लिए एक डेडीकेटेड रूट रहे और उन्हें पहले से ही ब्रीफ कर दिया जाय कि उनको दीप प्रज्जवलन के पश्चात किस स्थान पर बैठना है। मण्डलायुक्त ने कहा कि दीपोत्सव मेला परिसर में पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में मोबाइल ट्वायलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिनकी साफ सफाई हेतु डेडीकेटेड टीम भी तैनात है।

Please watch this video also 

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराये जा रहे घाटों के सौंदर्यीकरण के कार्यो को तत्काल पूर्ण करने को कहा। दीपोत्सव हेतु अन्य चिन्हित घाटों की साफ सफाई एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न स्थानों पर लगने वाली वैरीकेटिंग मजबूत हो तथा मेले में की जाने वाली सभी गतिविधियों की मार्क ड्रिल व रिर्हसल भी पूर्व से कर लिया जाए।

अयोध्या दीपोत्सव 2024 में एक साथ ग्यारह सौ लोगों द्वारा की जाएगी सरयू सलिला की आरती

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने कहा कि दीपोत्सव कवरेज के लिए आने वाले मीडिया बंधुओं से वाहनों की पार्किंग स्थल को पूर्व से ही अवगत करा दिया जाय। तथा उन्होंने मेले के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बंध में मंडलायुक्त को अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल ने बताया कि 28 अक्टूबर को गोवत्स द्वादशी, 29 अक्टूबर धनतेरस, 30 अक्टूबर को दीपोत्सव तथा 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का पर्व है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, डीएफओ प्रणव जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय जैन, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण सत्येन्द्र कुमार सिंह, आरटीओ, जिला सूचना अधिकारी, पर्यटन, अपर नगर आयुक्त गण, मंदिर मजिस्ट्रेट कौशल किशोर श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

असम समझौते पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का AASU ने किया स्वागत, कहा- ये राज्य के लोगों की जीत है

गुवाहाटी। अखिल असम छात्र संघ (आसू) (All Assam Students Union (AASU) ने गुरुवार को 1985 ...