Breaking News

कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए राजपत्रित सहित अन्य अवकाश की सूची जारी, यहां देखें

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए राजपत्रित, वैकल्पिक, प्रतिबंधित अवकाश की सूची जारी कर दी है। कैलेंडर वर्ष 2025 में 24 राजपत्रित अवकाश होंगे। इस तरह कर्मचारियों की माैजूदा वर्ष के मुकाबले दो अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। इसी तरह महिला कर्मचारियों के लिए तीन राजपत्रित अवकाश होंगे। ये अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत महिला कर्मचारियों के लिए तथा दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारियों के लिए भी होंगे।

सीएम योगी बोले- यूपी में असीमित क्षमता, पूरा होगा वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना

कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए राजपत्रित सहित अन्य अवकाश की सूची जारी, यहां देखें

कैलेंडर ईयर 2025 में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स 1881 एक्ट के तहत 16 राजपत्रित अवकाश होंगे। इसके अलावा 12 वैकल्पिक छुट्टियां होंगी। आगामी वर्ष सात छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। सभी सरकारी कर्मचारियों को दो प्रतिबंधित छुट्टियों का लाभ उठाने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

Please watch this video also 

सरकार के अनुसार राज्य के उपायुक्तों को संबंधित जिले/क्षेत्र में महत्वपूर्ण मेलों और त्योहारों के उत्सव के संबंध में वर्ष 2025 के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र में दो स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

About News Desk (P)

Check Also

समकालीन मूर्तिशिल्प लखनऊ के सुंदरीकरण में विशेष सहयोग करेंगे- वंदना सहगल

लखनऊ। वास्तुकला एवं योजना संकाय, टैगोर मार्ग परिसर में पिछले पांच दिनों से शैल उत्सव ...