Breaking News

मंदिर में सुबह हुआ रिश्ता, दोपहर में दूल्हा-दुल्हन ने लिए 7 फेरे; सुहागरात से पहले बड़ा कांड

आगरा : आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में एक युवक का बुधवार को मंदिर में रिश्ता तय हुआ। दोपहर में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। शाम को परिवार वालों को विदा करने के बहाने दुल्हन फरार हो गई। दूल्हे के घरवालों ने पीछा करके शादी कराने वाले युवक और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले मोहल्ले के युवक ने उसकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात की। उसने बताया कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। उसने बताया कि परिवार गरीब है। उसके लिए 35 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस पर वह तैयार हो गए।

युवती को देखने के लिए बुधवार का दिन तय किया गया। सनी के परिवार वाले रामबाग स्थित एक मंदिर में आ गए। युवती के साथ बिचाैलिये सहित उसकी बहन और जीजा आए थे। पसंद आने पर उन्होंने युवती को सोने की अंगूठी पहना दी। इसके बाद पंडित को बुलाकर सात फेरे भी ले लिए। शाम को परिवार के लोग घर आ गए।

तभी दुल्हन की बहन ने घर जाने के लिए एक ऑटो बुलाया। दुल्हन भी बहन को विदा करने के लिए ऑटो में बैठ गई। इस पर सनी को शक हो गया। वह परिवार के लोगों के साथ ऑटो के पीछे लग गया और रास्ते में रोक लिया। इस दाैरान बिचाैलिये और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। दुल्हन और उसकी बहन भाग गए।

About News Desk (P)

Check Also

अयोध्या नगर निगम में महापौर व नगर आयुक्त ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने गुरूवार को नगर ...