Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय की संस्था प्रो बोनो क्लब ने ग्रामीणों को किया जागरूक

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की संस्था प्रो बोनो क्लब ने बख्शी का तालाब स्थित गोहना कला गाँव के ग्राम वासियों के निशुल्क विधिक सहायत, विधिक जानकारी और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार विधिक के उद्देश्य से एक व्यापक डोर-टू-डोर अभियान संचालित किया। यह अभियान न्याय बंधु योजना के तहत ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया।

प्रेरणादाई है विराज घेलानी की संघर्ष गाथा, सोशल मीडिया पर किया शेयर

प्रो बोनो क्लब के संकाय प्रभारी डॉ. आलोक कुमार यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान छात्र एसोसिएट्स ने गाँव के घर-घर जाकर ग्रामीणों को विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता के उपलब्ध साधनों की जानकारी दी।

इस अभियान में ग्रामीणों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया, जिससे वे इनका समुचित लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लगभग 100 घरों का दौरा किया गया और ग्रामीणों की समस्याओं को नोट किया गया। जिनकी समस्याएँ विधिक प्रकृति की थीं, उन्हें आगामी विधिक सहायता शिविर में समाधान प्रदान किया जाएगा।

 

इस अवसर पर संकाय प्रमुख डॉ बीडी सिंह, प्रो बोने क्लब के संकाय प्रभारी डॉ आलोक कुमार यादव, सक्षम, श्रेया, वैशाली, अनुष्का, भावेश, शशांक, सानिध्य, विशेष, विपिन आदि मौजूद रहे।

Delhi Election Results : AAP के सभी बड़े चेहरे चुनावी मैदान में ढेर, आतिशी ने रखी लाज

About reporter

Check Also

विशाल भंडारे व महाप्रसाद के साथ दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति

कुशीनगर। कसया नगर (Kasya Nager) स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (Shri Ram Janaki Mandir)(मठ) में अनवरत पंद्रहवें ...