पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने द्विपक्षीय सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के साझा दृष्टिकोण और वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर बात की।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने जनवरी 2024 में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की राजकीय यात्रा की थी। इससे पहले जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बनी। वार्ता के दौरान 2047 रोडमैप पर चर्चा हुई। यह रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर बैस्टिल दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में होगा। उन्होंने अपने द्विपक्षीय सहयोग में हासिल की गई प्रगति की सराहना की और इसे तेज करने की प्रतिबद्धता जताई।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर दिया जोर
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने एक न्यायसंगत और शांतिपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने, वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और तकनीकी, आर्थिक क्षेत्रों सहित उभरते विकास के लिए दुनिया को तैयार करने के लिए प्रभावी बहुपक्षवाद के आह्वान को दोहराया। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। यूएनएससी मामलों सहित बहुपक्षीय मंचों में समन्वय पर सहमति व्यक्त की। फ्रांस ने यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन दोहराया।