Breaking News

विशाल भंडारे व महाप्रसाद के साथ दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति

कुशीनगर, (मुन्ना राय)। कसया नगर (Kasya Nagar) स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (Shri Ram Janaki Mandir)(मठ) में अनवरत पंद्रहवें वर्ष चल रहे दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ (shri Ram Mahayagya) की विशाल भंडारे व महाप्रसाद के साथ बुधवार को पूर्णाहुति हुई। भंडारे में कसया नगर व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आये श्रद्धालुओं सहित विभिन्न राज्यों और कुशीनगर जनपद के विभिन्न भागों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस तरह श्रीराम महायज्ञ के साथ श्रीरामकथा, श्रीरामलीला व अखंड श्रीसीताराम नाम संकीर्तन को भी विश्राम दिया गया। महंत त्रिभुवन शरण दास व व्यस्थापक देव नारायण शरण द्वारा यज्ञाचार्य, कथा व्यास, श्रीरामलीला के कलाकारों और संकीर्तन कर रहे संतों की विदाई की गई एवं आयोजन में सहभागी बने सभी श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।

इसके पूर्व अंतिम दिन श्रीरामलीला में प्रभु राम के राज्याभिषेक का मंचन व श्रीराम कथा में अंकुश महाराज द्वारा श्रीराम रावण युद्ध और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा का मनोहारी वर्णन कर श्रोताओं से मन में बैठे रावण को मिटाने की बात कही गयी। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय झांकी की प्रस्तुति की गई।

1984 सिख विरोधी दंगे : सज्जन कुमार दोषी करार, 18 फरवरी को सुनाएगी सजा

इस अवसर पर विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुशीनगर किरन जायसवाल, आचार्य रामजी पांडेय, इंद्र कुमार मिश्र, राकेश जायसवाल, राजेश मद्देशिया, विजय कुमार, सुरेश प्रसाद गुप्त, मंटू मद्देशिया, मणि प्रकाश यादव, निशांत सिंह, शिवम राय, राज गुप्ता, आदित्य गौड़, दीपू तिवारी, सावित्री देवी, गंगोत्री देवी, कृष्णावती देवी, ममता कश्यप, निशा देवी, अनमोल तिवारी, उमेश चंद्र गुप्ता, टिशू पांडेय, राघवेंद्र तिवारी, अमिय गुप्ता, ऋषभ राव, पप्पू जायसवाल, रिद्धिमा, राजू मद्देशिया, मिथिलेश सिंह, आरती सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, ज्ञानी जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, धनंजय तिवारी, काशीनाथ सिंह, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, घनश्याम जायसवाल, अनिरुद्ध यादव, कुश कुमार, अशोक पांडेय, रज्जू राजा, रुचि सिंह, डॉ0 अनिल सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

पीएम मोदी के उस बयान की अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने क्यों की सराहना? जानें पूरी खबर

पेरिस: फ्रांस और अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी ने आज पेरिस में आयोजित AI एक्शन ...