Breaking News

Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य ने होली के पावन पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने रंग, उमंग और सद्भाव (Colors, Enthusiasm and Harmony) के पावन पर्व होली (Holi Festival) की सभी देश व प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश (Greetings Message) में श्री मौर्य ने कहा है यह मंगल पर्व सभी के जीवन में अपनों का प्यार बनाए रखें ,आपसी भाईचारा बढ़े और हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माण भावना से प्रेरित होकर आगे बढ़े।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव सभी के जीवन में खुशियों के रंग लेकर आये।यह त्यौहार सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवन्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है यह त्यौहार सभी के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करें। होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। हम सभी लोग अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप उमंग, उत्साह के रंगों के वातावरण मे होली मनाएं। ऐसा कोई कार्य ना करें , जिससे किसी की पवित्र भावना को कोई ठेस पहुंचे।

About reporter

Check Also

क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में बोले कृषि मंत्री – भहजपा सरकार में किसानों की आय हुई दोगुनी

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। माँ कामाख्या धाम महोत्सव (Maa Kamakhya Dham Mahotsav) पर आयोजित दो ...